प्रदेश की शिक्षामंत्री पहुंची अयोध्या, सर्किट हाउस में अफसरों के साथ की मीटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा गुलाब देवी बुधवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचीं। सर्किट हाउस में मीटिंग लेने के बाद गुलाब देवी ने कहा कि यूपी बोर्ड के रिजल्ट में कोई देरी नहीं हो रही है। 15 जून के बाद रिजल्ट कभी भी आ सकता है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में इस …

अमृत विचार, अयोध्या। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा गुलाब देवी बुधवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचीं। सर्किट हाउस में मीटिंग लेने के बाद गुलाब देवी ने कहा कि यूपी बोर्ड के रिजल्ट में कोई देरी नहीं हो रही है। 15 जून के बाद रिजल्ट कभी भी आ सकता है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में इस बार थोड़ा बदलाव करते हुए शहीद, वीर व पूर्वजों को शामिल किया गया है।

गुलाब देवी ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। बच्चों के व्यक्तित्व का चहुंमुखी विकास ही हमारा लक्ष्य है। हर प्रकार की शिक्षा देने का प्रयास किया जाएगा। प्लान है कि रचनात्मक, अध्यात्मिक व सामाजिक ज्ञान भी उन्हें दिया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों का तकनीकि व मनोवैज्ञानिक विकास भी हमें देखना है। हमारे यहां के प्राइमरी स्कूल अब पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो गए हैं।

साफ-सफाई से लेकर पढ़ाई तक की व्यवस्था में बहुत परिवर्तन हुआ है। लोग धीरे-धीरे अब प्राइवेट स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाना शुरू करेंगे। नए पाठ्यक्रम के बदलाव के बारे में बताते हुए गुलाब देवी ने कहा कि क्रांतिकारी वीरों व शहीदों के बारे में भी बच्चों को जानना बहुत जरूरी है। इसलिए इन्हें नए पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

पढ़ें-राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को खून से लिखा पत्र भेजा, की ये मांग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज