लोकेश राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरी श्रृंखला से बाहर, पंत होंगे कप्तान
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान लोकेश राहुल चोट के कारण बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम की अगुआई करेंगे जिन्हें उप कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के वरिष्ठ सूत्र ने बुधवार को पीटीआई से कहा, ‘‘लोकेश …
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान लोकेश राहुल चोट के कारण बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम की अगुआई करेंगे जिन्हें उप कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई थी।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के वरिष्ठ सूत्र ने बुधवार को पीटीआई से कहा, ‘‘लोकेश राहुल पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए हैं और ऋषभ पंत टीम की अगुआई करेंगे क्योंकि वह उप कप्तान थे।’’ पता चला है कि रूतुराज गायकवाड़ अब गुरूवार को श्रृंखला के शुरूआती मैच में ईशान किशन के साथ पारी का आगाज करेंगे।
इसे भी पढ़ें- इंग्लैंड में होने वाली विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता में नजर आएंगी महाराष्ट्र की ऐश्वर्या जाधव
