बाराबंकी : होमगार्ड ने सिपाही को पकड़कर पहुंचाया थाने, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने भेजा जेल, जानें पूरा मामला
बाराबंकी। टिकैत नगर थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल दरियाबाद थाने में कार्यरत होमगार्ड की बेटी को मंगलवार को ले उड़ा। बुधवार को बरामदगी के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। होमगार्ड ने …
बाराबंकी। टिकैत नगर थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल दरियाबाद थाने में कार्यरत होमगार्ड की बेटी को मंगलवार को ले उड़ा। बुधवार को बरामदगी के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
होमगार्ड ने पुलिस को दिए गए पत्र में कहा है कि मैं जब ड्यूटी करके थाने से सुबह 5:30 बजे घर पहुंचा। तो मेरी पत्नी व बच्चे रो रहे थे। उनसे रोने का कारण पूछने पर उन्होंने बताया बड़ी बिटिया कहीं गायब हो गई है। इस पर शक के आधार पर थाना टिकैतनगर में पीआरबी पर तैनात हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार मिश्रा को फोन किया।
तो उसने बताया कि हम तुम्हारी लड़की को लेकर लखनऊ पहुंच गए हैं। इस पर मैंने अपनी लड़की को वापस करने का दबाव बनाया। तो वह उसने मेरा फोन काट दिया। आज जब मैं अपनी बेटी की तलाश कर रहा था तो बुधवार को तकरीबन 10:30 बजे कोटवा धाम चौराहे पर मेरी नजर पड़ने पर हेड कांस्टेबल मेरी बेटी को बिठाकर मौके से भागने लगा।
मोटरसाइकिल तेज भगाने के चक्कर में वह मेरी पुत्री समेत नीचे गिर गया। जिससे उन दोनों को चोटें आई हैं। जिनका इलाज करा कर मैं थाने ले आया हूं। शातिर हेड कांस्टेबल की शादी काफी पहले हो चुकी है। उसकी बड़ी बेटी 16 वर्ष व छोटी बेटी 14 वर्ष की है। उसका 9 वर्ष का एक लड़का भी है। इस पर पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि संबंधित हेड कांस्टेबल को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें : लखनऊ: बहन के सामने ही आशिक को चचेरे भाइयों ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
