कानपुर हिंसा में मुस्लिम वेंडर के साथ अभद्रता करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। 3 जून को बेकनगंज इलाके में भड़की हिंसा मामले में एक वायरल वीडियो पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गोविंद नगर थाने की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले हिंदू समन्वय समिति के एक सदस्य तुषार शुक्ल ने …

कानपुर। 3 जून को बेकनगंज इलाके में भड़की हिंसा मामले में एक वायरल वीडियो पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गोविंद नगर थाने की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले हिंदू समन्वय समिति के एक सदस्य तुषार शुक्ल ने बुजुर्ग को पटरी पर दुकान लगाने को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए उसे धमकाना शुरू कर दिया था।

इस दौरान आरोपी ने गाली गलौज भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में कानपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि तुषार शुक्ला नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में संबंधित धाराओं में गोविंदनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो में आरोपी एक मुस्लिम वेंडर के साथ अभद्रता और उसकी दुकान को हटाता हुआ नजर आया था।

पढ़ें- कानपुर हिंसाः पीएफआई के 3 सदस्य समेत 54 आरोपित गिरफ्तार

संबंधित समाचार