UP TGT और PGT की नई भर्ती के लिये आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (TGT) और प्रवक्ता (PGT) भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। चयन बोर्ड ने 4500 से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (TGT) के 3539 और प्रवक्ता (PGT) के 624 पदों पर (कुल …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (TGT) और प्रवक्ता (PGT) भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

चयन बोर्ड ने 4500 से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (TGT) के 3539 और प्रवक्ता (PGT) के 624 पदों पर (कुल 4163) आवेदन मांगे हैं। रिक्त पदों के लिए उम्मीदवार 9 जून यानी आज से तीन जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि 9 जुलाई फाइनल सबमिट करने की लास्ट डेट है। आवेदन के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह जुलाई है।

उम्मीदवार रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट www.upsessb.org पर कर सकते हैं।

पढ़ें- महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, इतने फीसदी रहा पासिंग परसेंटेज, ऐसे चेक करें

संबंधित समाचार