हरदोई: जिला अस्पताल में चोरों के हौसले बुलंद, शव वाहन हुआ चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिला अस्पताल का शव वाहन बीती रात अचानक महिला अस्पताल प्रांगण से गायब हो गया। इसकी सूचना शव वाहन के चालक इरफान ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने मामले को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर को भेजा है। खबर लिखे जाने तक चोरी गया शव वाहन अभी तक नहीं मिला है। …

हरदोई। जिला अस्पताल का शव वाहन बीती रात अचानक महिला अस्पताल प्रांगण से गायब हो गया। इसकी सूचना शव वाहन के चालक इरफान ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने मामले को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर को भेजा है। खबर लिखे जाने तक चोरी गया शव वाहन अभी तक नहीं मिला है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार रात में ही रेलवे गंज चौकी प्रभारी ने सूचना मिलते ही तत्परता से शव वाहन की खोज की लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली  वर्तमान में जिला अस्पताल/ मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था का बोलबाला है। अभी कुछ रोज पहले ही एक पत्रकार की मोटरसाइकिल भी चोरी चली गई थी। इससे पहले एक्सरे विभाग के दो एयर कंडीशनर आउटर भी चोरी हो गए थे। वर्तमान में जिला अस्पताल में चोरों के हौसले बुलंद हैं।

हालांकि मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने अस्पताल में गार्डों की नियुक्ति भी कर रखी है। लेकिन उसके बावजूद भी चोरियां बढ़ रही है आज तक के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा चार पहिया वाहन जो कि जिला अस्पताल की संपत्ति थी चोरी हो गई।

पढ़ें- मुरादाबाद: भीषण गर्मी के चलते जिला अस्पताल में बढ़ रहे उल्टी दस्त व डायरिया के मरीज

संबंधित समाचार