पीलीभीत: दहेज की मांग पूरी न होने पर दो विवाहिताओं को पीटकर निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर शहर की दो विवाहिताओं को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। दुपट्टे से गला दबाकर जान लेने की कोशिश की गई। कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों में तहरीर मिलने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने पुलिस …

पीलीभीत, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर शहर की दो विवाहिताओं को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। दुपट्टे से गला दबाकर जान लेने की कोशिश की गई। कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों में तहरीर मिलने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 15 मई 2016 को हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले नदीम मलिक, नसीमा बेगम, मतीन उल्ला, सूफिया, आफाक अहमद, उत्तराखंड के सितारगंज निवासी शाइस्ता, मोहल्ल शेर मोहम्मद निवासी आरिफ मास्टर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।

दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग शुरू कर दी। गृहस्थी बचाने के लिए पीड़िता प्रताड़ना सहती रही। करीब पांच साल पहले पिता से उधार लिए गए दो लाख रुपये भी ससुराल वाले हड़प गए। जुलाई 2018 में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से पीड़िता मायके में रह रही है। पांच जून को सुबह 11 बजे आरोपी मायके आए और गाली गलौज शुरू कर दी। पति ने दुपट्टे से गला दबाकर जान लेने की कोशिश की।

अन्य आरोपियों ने अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की। दूसरे मामले में मोहल्ला अशरफ खां निवासी जुफिशा पुत्री अब्दुल हाफिज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी मोहल्ला पकड़िया निवासी दानिश से 2010 में हुई थी। पीड़िता और पति दोनों पीएचडी कर चुके हैं।

कुछ दिन बाद ही ससुराल पति ने पिता की 38 बीघा जमीन बेचकर 15 लाख रुपये कालेज बनवाने के लिए मांगना शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीन साल पहले घर से निकाल दिया। एक जून को पति मायके आया और जान लेने की कोशिश की।
कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: भगवान स्वरूप वरुण गांधी सर को मदद करने के लिए शुक्रिया

संबंधित समाचार