हरभजन सिंह से मिले गौतम गंभीर, बोले- आपसे तो पुरानी दोस्ती है…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर और आम आदमी पार्टी के सांसद हरभजन सिंह की मुलाकात हुई और दोनों ने ट्विटर पर अपनी तस्वीरें भी साझा की है। गौतम गंभीर ने जब हरभजन सिंह के साथ तस्वीर शेयर की तो मज़ेदार कैप्शन लिखा कि AAP से तो पुरानी दोस्ती है और रहेगी। …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर और आम आदमी पार्टी के सांसद हरभजन सिंह की मुलाकात हुई और दोनों ने ट्विटर पर अपनी तस्वीरें भी साझा की है। गौतम गंभीर ने जब हरभजन सिंह के साथ तस्वीर शेयर की तो मज़ेदार कैप्शन लिखा कि AAP से तो पुरानी दोस्ती है और रहेगी।

वहीं, गंभीर के इस ट्वीट पर फैंस ने भी मजे लेने शुरू कर दिए। हर्ष नाम के एक यूजर ने लिखा, “पर ये AAPke दोस्त गलत रास्ते पर चले गए।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये दोस्ती क्या संघियों और आपियों की है? वहीं, एक अन्य यूजर ने तो उन्हें एंटी धोनी बता दिया और लिखा, “एंटी धोनी रीयूनियन” एक अन्य यूजर ने लिखा, “हमें आपस में लड़वाते है और खुद मजे लेते हैं।”

बता दें कि हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा भेजा है, जबकि गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद हैं। गंभीर अक्सर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते रहते हैं। लेकिन इसका असर हरभजन और गौतम की दोस्ती पर नहीं पड़ा। गौतम गंभीर के फोटो को हरभजन सिंह ने रिट्वीट किया। अपने रिट्वीट के साथ हरभजन सिंह ने लिखा कि लीजेंड गौतम गंभीर, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।आपको बता दें कि हाल में ही खत्म हुए आईपीएल 2022 में गौतम गंभीर लखनऊ सुपरजाइंट्स के मेंटर थे। लखनऊ सुपरजाइंट्स का प्रदर्शन भी धमाकेदार रहा और उसने प्लेऑफ में जगह भी बनाई थी।

ये भी पढ़ें : खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स में महाराष्ट्र की धूम, स्प्रिंट में जीते तीन स्वर्ण

 

 

संबंधित समाचार