अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बीए, बीएससी व बीकाम द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2021-22 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ाई गई है। विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बीए, बीएससी व बीकाम द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2021-22 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ाई गई है। विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।

महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि 16 जून है। वहीं महाविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन परीक्षा फार्म को जमा, संशोघित करने व सत्यापित करने की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित है। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कुलपति प्रो अखिलेश कुमार सिंह ने निर्देश क्रम में परीक्षा फार्म भरने की तिथि विस्तारित की गई है।

विषय से संबन्धित छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन परीक्षा फार्म दो प्रतियों में हस्ताक्षर करने के उपरान्त निर्धारित समय सीमा में एक प्रति महाविद्यालय में जमा करना होगा। इसके अतिरिक्त एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखेंगे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय में 3 जुलाई तक के लिए ग्रीष्मावकाश घोषित

संबंधित समाचार