अयोध्या: जमुना प्रसाद के गांव पहुंचा भाकपा प्रतिनिधिमंडल
अमृत विचार, अयोध्या। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधि मंडल कवि जमुना प्रसाद उपाध्याय के गांव पुहंपी पहुंचकर उनसे राजस्व विभाग द्वारा की जा रही अन्याय की जानकारी प्राप्त किया। प्रतिनिधि मंडल के नेताओं ने आरोप लगाया कि जिस भूमि पर पंचायत घर बनवाना चाहते हैं वह निर्धारित भूमि से एक एयर कम है इसके लिए …
अमृत विचार, अयोध्या। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधि मंडल कवि जमुना प्रसाद उपाध्याय के गांव पुहंपी पहुंचकर उनसे राजस्व विभाग द्वारा की जा रही अन्याय की जानकारी प्राप्त किया।
प्रतिनिधि मंडल के नेताओं ने आरोप लगाया कि जिस भूमि पर पंचायत घर बनवाना चाहते हैं वह निर्धारित भूमि से एक एयर कम है इसके लिए कम से कम 25 एयर भूमि निर्धारित हैं। गांव के कुछ लोगों के बहकावे में लेखपाल व अन्य तहसील कर्मी जबरिया उनकी बाग की भूमि में पंचायत घर बनवाना चाहते हैं। भाकपा नेताओं ने श्री उपाध्याय से मिलकर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।
भाकपा नेताओं ने कहा कि श्री उपाध्याय के बाग में एक इंच भूमि हड़पने की कोशिश के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में भाकपा जिला मंत्री अशोक तिवारी, सूर्य कांत पाण्डेय, स्वप्निल श्रीवास्तव, जमशेद फैजाबादी, अयोध्या प्रसाद तिवारी आदि शामिल रहे।
पढ़ें-कृषि कानूनों को लेकर मचा सियासी घमासान, राहुल समेत पांच विपक्षी नेता राष्ट्रपति से मिले
