पीलीभीत: बहन के घर जा रहे बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। बहन के घर जा रहे एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। वहीं, परिजन …

पीलीभीत, अमृत विचार। बहन के घर जा रहे एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। वहीं, परिजन भी कुछ खास जानकारी नहीं दे सके हैं।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नरैनापुर निवासी 55 वर्षीय विजय बहादुर खेती करते थे। बुधवार को वह किसी काम से पीलीभीत आए थे। दिन भर शहर में रुकने के बाद शाम को अपनी बहन के घर जहानाबाद थाना क्षेत्र के सियाबाड़ी पट्टी गांव जाने को निकले। मगर, बहन के घर पहुंचे नहीं। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। कहीं कोई पता नहीं लग सका।

दूसरे दिन गुरुवार सुबह सियाबाड़ी पट्टी गांव में रेलवे क्रासिंग से पांच सौ मीटर दूर बरेली रेलखंड किनारे विजय बहादुर का शव मिला। उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो चुकी थी। राहगीरों ने बुजुर्ग का शव पड़ा देखा तो क्षेत्र में शोर मच गया। काफी लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर जहाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

शव की शिनाख्त कर परिवार वालों को बुलाया गया। फिर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के परिजन ने बताया कि विजय बहादुर अवविाहित थे। वह बहन के घर जा रहे थे। मगर हादसा कैसे हुआ, इसे लेकर कुछ नहीं बता पाए।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले सचिव पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार