IND vs SA T20 Series : ऋषभ पंत संभालेंगे टीम इंडिया की कमान, गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने शेयर किया स्पेशल मैसेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले केएल राहुल चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे। ऐसे में टी20 सीरीज की कमान ऋषभ पंत के हाथ में है। …

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले केएल राहुल चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे। ऐसे में टी20 सीरीज की कमान ऋषभ पंत के हाथ में है। ऋषभ पंत को बुधवार को ही टीम का कप्तान बनाया गया। पंत टी20 में भारत की कमान संभालने वाले 8वें कप्तान होंगे। पंत कप्तान बने तो उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने भी सोशल मीडिया पर स्पेशल मैसेज शेयर किया है।

ईशा नेगी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह थैंकफुल, ग्रेटफुल और ब्लैस्ड फील कर रही हैं। ईशा ने यह स्टोरी ऋषभ पंत को भारतीय टीम की कमान मिलने के बाद शेयर की।

बता दें कि ईशा नेगी और ऋषभ पंत लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में जब आईपीएल 2022 हो रहा था, तब ईशा नेगी दिल्ली कैपिटल्स के कई मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंची थीं। ईशा नेगी की तस्वीरें, रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाए रहे।

यहां देख सकते हैं मुकाबला?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी-20 मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस 6.30 बजे होगा। लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें : IND vs SA T20 Series : टीम इंडिया के कप्तान बनने के बाद ऋषभ पंत बोले- ‘अच्छा लग रहा है, इसका पूरा लाभ उठाऊंगा’

संबंधित समाचार