हरदोई: मोहम्मद साहब को लेकर सोशल मीडिया पर युवक ने किया आपत्तिजनक पोस्ट, मुस्लिम समुदाय में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मोहम्मद साहब को लेकर नूपुर शर्मा द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भड़काऊ बयानों पर प्रशासन पैनी नजर बनाए हुए हैं, इसी बीच पाली नगर में एक व्यक्ति के द्वारा कथित तौर पर मोहम्मद साहब को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर के मामले में एक समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश उभर …

हरदोई। मोहम्मद साहब को लेकर नूपुर शर्मा द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भड़काऊ बयानों पर प्रशासन पैनी नजर बनाए हुए हैं, इसी बीच पाली नगर में एक व्यक्ति के द्वारा कथित तौर पर मोहम्मद साहब को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर के मामले में एक समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश उभर आया, हालांकि थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने कुशलता पूर्वक मामले को शांत करा दिया।

दरअसल पाली नगर की जामा मस्जिद के पेश इमाम व अन्य लोगों की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि कस्बे के एक व्यक्ति ने उनके पैगम्बर मोहम्मद साहब को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर की हैं, जो कि उनके नवी की शान में गुस्ताखी हैं। मोहम्मद साहब को लेकर की गई कथित पोस्ट शेयर करने के मामले में जैसे ही एक समुदाय विशेष के लोगों को जानकारी हुई तो सैकड़ों की तादाद में लोग पाली थाने की ओर चल पड़े।

मुस्लिम लोगों की भीड़ नबी की शान में गुस्ताखी करने वाले व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रही थी। वहीं नगर के मौलानाओं व उलेमाओं ने पहुंचकर मौके की स्थिति को भांपते हुए मुस्लिम लोगों को घरों में लौट जाने को कहा। जिसके बाद मुस्लिम लोगों अपने अपने घरों को लौट गए। पेश इमाम जामा मस्जिद हाफिज असलम कादरी व अन्य लोगों ने पुलिस को तहरीर दी, और कार्यवाई की मांग की।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुस्लिम समाज की ओर से तहरीर मिली हैं, मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि नगर में नगर में शांति व्यवस्था बनी हुई हैं, पुलिस खुराफाती तत्वों पर पैनी नजर रखे हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया हैं।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता ने की पैगंबर मोहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी, इलाके में तनाव

संबंधित समाचार