हरदोई: जिले का तापमान पहुंचा 43 डिग्री के पार, 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा
हरदोई। जिले में लगातार मौसम गर्म होता चला जा रहा है गुरुवार को जिले का तापमान 43.5 दर्ज किया गया। वहीं 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ गरम हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। जिले का तापमान लगातार बढ़ता चला जा रहा है। मौसम में बढ़ती गर्मी के कारण …
हरदोई। जिले में लगातार मौसम गर्म होता चला जा रहा है गुरुवार को जिले का तापमान 43.5 दर्ज किया गया। वहीं 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ गरम हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। जिले का तापमान लगातार बढ़ता चला जा रहा है। मौसम में बढ़ती गर्मी के कारण लोग परेशान होने लगे हैं शहरी क्षेत्रों में मौसम और भी ज्यादा गर्म है।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों के सामने तमाम मुश्किलें खड़ी हो रही हैं गांव के अधिकांश तालाब पोखर सूख चुके हैं। ऐसे में जानवरों को नहाने व पानी पिलाने तक में दिक्कत आ रही है। जिले के अधिकांश इंडिया मार्क नल खराब पड़े हुए हैं। शासन से कई बार इन नलों को गर्मियों से पहले दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए थे लेकिन सारे आदेश कागजों तक ही सीमित रहें।
सुबह से ही मौसम की बेरुखी शुरू होने लगती है ।जैसे जैसे घड़ी की सुइया आगे बढ़ती जाती हैं तापमान बढ़ने का क्रम वैसे-वैसे तेज होता जाता है। सुबह 10 बजे के बाद से ही मौसम गर्म होना शुरू हो जाता है। मौसम की मार से बचने के लिए लोग अंगोछा या टोपी का उपयोग करते हैं। दोपहर को नगर के मुख्य बाजारों तक में सन्नाटा छा जाता है मौसम की मार का असर व्यापार पर भी पड़ रहा है।
उधर ठंडे पेय पदार्थो की मांगों में बेतहाशा वृद्धि हुई है । नगर के बड़े चौराहा स्थित तमाम पेय पदार्थ विक्रेताओं के यहां शाम होते ही इतनी जबरदस्त भीड़ हो जाती है कि लोगों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है। जैसे-जैसे मौसम की मार बढ़ रही है। वैसे ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। उल्टी दस्त से परेशान मजीद मरीजों के चलते जिला अस्पताल में भारी जमावड़ा लगता है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: अभी और गर्मी झेलने के लिए रहना होगा तैयार, बढ़ेगा पारा चढ़ेगा तापमान
