हरदोई: बेखौफ चोरों ने दुकानों का ताला तोड़कर पार किये हजारों का समान, इलाके में सनसनी
हरदोई। बेखौफ चोरों ने एक बार फिर एक नहीं बल्कि दो-दो दुकानों का ताला तोड़ कर वहां से हज़ारों का माल साफ कर दिया। कोतवाली शहर इलाके में हुई इस तरह की चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताते है कि कोतवाली शहर के तत्यौरा गांव निवासी अखिलेश कुमार पुत्र नन्हे …
हरदोई। बेखौफ चोरों ने एक बार फिर एक नहीं बल्कि दो-दो दुकानों का ताला तोड़ कर वहां से हज़ारों का माल साफ कर दिया। कोतवाली शहर इलाके में हुई इस तरह की चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताते है कि कोतवाली शहर के तत्यौरा गांव निवासी अखिलेश कुमार पुत्र नन्हे लाल की तत्यौरा चौराहे पर जनसेवा केंद्र है। वहीं पड़ोस में अमित सिंह पुत्र चन्द्र कुमार सिंह सीमेंट की दुकान है। बुधवार की रात चोरों ने अखिलेश की दुकान का ताला तोड़ कर वहां से चोरी को अंजाम दे डाला।
वहीं पड़ोस में अमित सिंह की दुकान से बैटरी, पानी का मोटर, ग्राइंडर के अलावा बाकी सामान चोरी हो गया। इससे पहले 9 अप्रैल को भी अखिलेश की दुकान से हज़ारों की चोरी हो चुकी है। इस तरह तत्यौरा में ताले टूटने से वहां के लोगों में सनसनी फैली हुई है। पुलिस को तहरीर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: बेखौफ चोरों ने हनुमानगढ़ी से घंटा और पूजा के बर्तन किये पार
