बरेली: महिला के साथ दोस्त ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। महिला को बंधक बनाकर आरोपी ने चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। महिला ने गुरुवार को सुभाषनगर पुलिस से मामले की शिकायत की है। हालांकि पुलिस ने रात तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। मढ़ीनाथ की रहने वाली महिला ने …

अमृत विचार, बरेली। महिला को बंधक बनाकर आरोपी ने चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। महिला ने गुरुवार को सुभाषनगर पुलिस से मामले की शिकायत की है। हालांकि पुलिस ने रात तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। मढ़ीनाथ की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं।

पति से विवाद के चलते वह अलग रह रही है और जंक्शन रोड स्थित एक ऑफिस में काम करती है। वहीं पर काम करने वाले मढ़ीनाथ के युवक से कुछ समय पहले उसकी पहचान हो गई थी। जिसके बाद वह लोग दोस्त बन गए। युवक ने उससे शादी की बातें की और वह साथ में घूमने लगे। आरोप है कि 7 जून को युवक के फोन पर उसे बुलाया और कार में बैठाकर कैंट ले गया। जहां उसने महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया और फिर उसे 4 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। किसी तरह पीड़िता वहां से निकली और पुलिस से शिकायत की।

ये भी पढ़ें- बरेली: पावर कारपोरेशन प्रबंधन के खिलाफ अभियंताओं ने किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार