जौनपुर: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत
जौनपुर। देवरामपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जिले में खुटहन थाना क्षेत्र के सम्मनपुर गांव निवासी रामकृष्ण तिवारी (45) अपने पिता रमेश चंद तिवारी (70) को घर से मोटर साइकिल पर बैठाकर किसी काम से बदलापुर …
जौनपुर। देवरामपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जिले में खुटहन थाना क्षेत्र के सम्मनपुर गांव निवासी रामकृष्ण तिवारी (45) अपने पिता रमेश चंद तिवारी (70) को घर से मोटर साइकिल पर बैठाकर किसी काम से बदलापुर की ओर जा रहे थे। तभी देवरामपुर गांव के पास पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।
इससे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस घटना से मृतकों के परिजनों को अवगत करा दिया। परिजनों ने घटना के बाबत पुलिस को अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है।
मृतक रामकृष्ण तिवारी की घनश्यामपुर बाजार में रेनू हार्डवेयर के नाम से दुकान है। घटना की सूचना मिलते ही व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गयी।
पढ़ें- बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा चालक की मौत, मुकदमा दर्ज
