हरदोई: पत्नी के मायके में मिले मकान को बेचकर पति हुआ फरार, फिर फोन पर दिया तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में एक बार फिर तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। पति ने पहले तो पत्नी के मायके में मिले मकान को बेंच कर वहां से भाग गया। उसके बाद फोन पर तीन तलाक के साथ-साथ उसे और उसके बच्चों को मार डालने की धमकी दे रहा है। जिसकी शिकायत पुलिस से …

हरदोई। जिले में एक बार फिर तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। पति ने पहले तो पत्नी के मायके में मिले मकान को बेंच कर वहां से भाग गया। उसके बाद फोन पर तीन तलाक के साथ-साथ उसे और उसके बच्चों को मार डालने की धमकी दे रहा है। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है।

बताते है कि टड़ियावां थाने के खाड़ाखेड़ा निवासी इस्माइल ने अपनी बेटी सबरुन्निसा का निकाह लखीमपुर खीरी ज़िले के मैगलगंज नई बस्ती मढ़िया रोड निवासी इरशाद अहमद पुत्र इमदाद अहमद के साथ किया था। शादी के बाद पता चला कि इरशाद कामचोर के साथ-साथ लालची किस्म का है। इस्माइल को पता चला कि इरशाद उसकी बेटी के साथ गलत बर्ताव करता है।

इस पर इस्माइल ने खाड़ाखेड़ा में ज़मीन खरीद कर बेटी सबरुन्निसा को बसा दिया। सबरुन्निसा अपने पति इरशाद व बच्चों के साथ रहने लगी। कुछ दिन पहले की बात है कि इरशाद ने उसी मकान को चोरी-छिपे बेंच कर अपने घर भाग गया। इसका पता तब हुआ जब इरशाद ने वहीं से फोन पर पत्नी सबरुन्निसा को तीन तलाक दे डाली, साथ ही उसे और उसके बच्चों को मार डालने की धमकी देता घूम रहा है।

शुक्रवार को महिला थाने पहुंची सबरुन्निसा ने अपनी दास्तां सुनाते हुए कहा है कि पति इरशाद की इन सारी हरकतों मे उसका हत्यारोपी भाई इसरार,इसरार की पत्नी बानों,सास खुर्शीद और वहीं की रूबी पुत्री पठान भी शामिल है। पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने तलाक देकर घर से निकाला

संबंधित समाचार