अयोध्या: एसएसपी ने तारुन थाने के दरोगा को किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। एसएसपी शैलेश पांडेय ने शुक्रवार की शाम तारुन थाने में तैनात एक दरोगा को निलम्बित कर दिया है। दरोगा पर एक मुकदमे की विवेचना के दौरान गड़बड़ी की शिकायत पाई गई थी। जिसकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलम्बित दरोगा सुनील …

अमृत विचार, अयोध्या। एसएसपी शैलेश पांडेय ने शुक्रवार की शाम तारुन थाने में तैनात एक दरोगा को निलम्बित कर दिया है। दरोगा पर एक मुकदमे की विवेचना के दौरान गड़बड़ी की शिकायत पाई गई थी। जिसकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलम्बित दरोगा सुनील कुमार बीते डेढ़ साल से तारुन थाने में तैनात हैं।

बताया जाता है कि इससे पहले भी उनकी कई शिकायतें सामने आ चुकी थी। बता दें कि इससे पहले बीकापुर कोतवाली के तीन सिपाहियों पर कार्रवाई की गाज गिर चुकी है। एसएसपी के रुख को लेकर पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है।

पढ़ें-अयोध्या: निषाद समुदाय की पिटाई करने के मामले में 3 सिपाही निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई

संबंधित समाचार