मुरादाबाद: ट्रेन में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, सामान बरामद
मुरादाबााद, अमृत विचार। ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने के दो आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक रेलवे अपर्णा गुप्ता के आदेश पर पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। गुरुवार रात जीआरपी मुरादाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म तीन पर गश्त कर रही थी, तभी जीआरपी …
मुरादाबााद, अमृत विचार। ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने के दो आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक रेलवे अपर्णा गुप्ता के आदेश पर पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। गुरुवार रात जीआरपी मुरादाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म तीन पर गश्त कर रही थी, तभी जीआरपी की नजर दो संदिग्धों पर पड़ी। संदिग्ध युवकों से चोरी का सामान बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान राजेश सैनी नववासी मानसरोवर फकीरपुरा कॉलोनी मझोला व शाहनवाज निवासी सफेद कोठी के पास जयंतीपुर मझोला के रूप में हुई। दोनों ने कबूला कि वह ट्रेन में यात्रियों के सामान की चोरी करते हैं। दोनों से बरामद एक फोन, एक अंगूठी व काले रंग की एक घड़ी की चोरी का मुकदमा पहले से जीआरपी ने लिखा है। दोनों ने बताया कि स्टेशन व ट्रेनों में चोरी करना ही उनका पेशा है। दोनों को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए।
ये भी पढ़ें:- संभल : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 418 जोडे़
