बरेली: दबंगों ने घर में घुसकर धमकाया, सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। दबंगों ने युवक के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। बारादरी के रोहली टोला निवासी आतिर अली खान ने बताया कि वह घर पर नहीं थे। इसी बीच मुस्ताक …

अमृत विचार, बरेली। दबंगों ने युवक के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। बारादरी के रोहली टोला निवासी आतिर अली खान ने बताया कि वह घर पर नहीं थे। इसी बीच मुस्ताक समेत तीन अज्ञात लोग उनके घर आए और उनके दरवाजे पर खड़े होकर गाली गलौज करने लगे।

उन्हें जान से मारने की धमकी दी और दरवाजों को लात मारकर तोड़ दिया। यह घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकाने, गाली गलौज और घर में घुसकर हमला करने की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: चौबारी रामगंगा घाट पर श्रद्धालुओं का लगा जमावड़ा, नखासा बना मुख्य आकर्षण का केंद्र

संबंधित समाचार