उन्नाव: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत, दो घायल
उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र टेंट का सामान लेकर जा रही टैक्टर ट्राली शुक्रवार दोपहर अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दब कर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल रेफर किए गए एक अन्य ने भी दम तोड़ दिया। मजदूर के परिजनों व ग्रामीणों ने …
उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र टेंट का सामान लेकर जा रही टैक्टर ट्राली शुक्रवार दोपहर अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दब कर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल रेफर किए गए एक अन्य ने भी दम तोड़ दिया। मजदूर के परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव रखकर पुरवा मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
अचलगंज क्षेत्र के जगतखेड़ा निवासी विजय कुमार लोधी (37) पुत्र कामता प्रसाद टेंट मालिक है। शुक्रवार सकतूखेड़ा से टेंट का सामान लेकर घूरखेत जा रहा था। ट्रैक्टर शुभम (18) पुत्र राम बहादुर चला रहा था। इसके अलावा ट्रैक्टर पर अड़ेरूआ निवासी मजदूर विकास उर्फ भोला (18) पुत्र दिनई व विष्णु (27) पुत्र पृथ्वी पाल भी सवार थें। जैसे ही वह बाबा खेड़ा गौरीगंज लोन नदी के निकट पहुंचे तभी अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली खेत में जाकर पलट गयी।
ट्रैक्टर के नीचे दबकर विकास उर्फ भोला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य तीन घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर नेवरना चौकी प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल टेंट मालिक विजय कुमार, विष्णु व शुभम को उपचार के लिए बिछिया सीएससी में भर्ती कराया। यहां विजय व विष्णु की गंभीर हालत देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान विजय ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विजय की मौत पर उसकी पत्नी बिटान देवी व बच्चों हिमांशु, दीपांशु व अंशू रो रोकर बेहाल हैं।
उधर मृतक विकास उर्फ भोला के परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव रखकर पुरवा मार्ग जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पहुंचे सीओ पुरवा पंकज सिंह ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। तब जाकर शव को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ पंकज सिंह ने बताया कि कुछ देर के लिए जाम रहा अब मार्ग पर यातायात सामान्य है।
यह भी पढ़ें:-आगरा: ताजनगरी में टला बड़ा हादसा, आग की लपटों से घिरा घर, चौकीदार की सजगता से बची जान
