बरेली: 11 वर्षीया बालिका समेत दो मरीज कोरोना संक्रमित
अमृत विचार, बरेली। जिले में भले ही कोरोना का प्रकोप कम हो गया है, लेकिन बीते दिनों से कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके चलते जिले में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 8 पहुंच गई है। सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि शहर की महानगर निवासी 30 …
अमृत विचार, बरेली। जिले में भले ही कोरोना का प्रकोप कम हो गया है, लेकिन बीते दिनों से कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके चलते जिले में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 8 पहुंच गई है। सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि शहर की महानगर निवासी 30 वर्षीय युवक जो कि एक कारोबारी हैं।
घर पर तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने बीती सात जून को अपनी कोविड जांच कराई थी। गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही शहर के सिकलापुर निवासी 11 वर्षीय किशोरी का हल्का जुकाम और बुखार की शिकायत हुई, जिस पर बीती 6 जून को बालिका ने निजी लैब में अपनी कोरोना जांच कराई। 9 जनवरी को आई रिपोर्ट में किशोरी कोरोना संक्रमित मिली है। हालांकि दोनों ही मरीज होम आइसोलेशन में है।
ये भी पढ़ें- बरेली: सुभाषनगर में मकान पर दबंगों की नजर
