IPL Media Rights : किसके हाथ आएंगे IPL के मीडिया राइट्स? इन चार कंपनियों में जंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। 12 जून को मीडिया राइट्स के विनर का ऐलान किया जा सकता है, बीसीसीआई को इससे हज़ारों करोड़ की कमाई की उम्मीद है। इस रेस में अब सिर्फ चार ही कंपनियां बची हैं, जिनके बीच ये लड़ाई चल रही है।इस बार जो कंपनियां रेस में थीं, उनमें रिलायंस, अमेज़न, स्टार-डिज्नी, सोनी और ज़ी …

नई दिल्ली। 12 जून को मीडिया राइट्स के विनर का ऐलान किया जा सकता है, बीसीसीआई को इससे हज़ारों करोड़ की कमाई की उम्मीद है। इस रेस में अब सिर्फ चार ही कंपनियां बची हैं, जिनके बीच ये लड़ाई चल रही है।इस बार जो कंपनियां रेस में थीं, उनमें रिलायंस, अमेज़न, स्टार-डिज्नी, सोनी और ज़ी शामिल रहीं। हालांकि, अमेज़न ने खुद को इस रेस से पीछे कर लिया है। ऐसे में अब चार कंपनियों में ही जंग बची है, जिसमें रिलायंस, स्टार-डिज्नी, सोनी और ज़ी शामिल हैं। ऐसे में उम्मीद लग रही है कि टीवी और डिजिटल राइट्स के लिए इन्हीं कंपनियों में पैसों की बारिश करने की होड़ लगेगी।

आपको बता दें कि बीसीसीआई ने आईपीएल 2018 से 2022 के लिए पांच साल के अधिकार (टीवी और डिजिटल) स्टार स्पोर्ट्स इंडिया को 16,347.50 करोड़ रुपये में बेचे थे। लेकिन, इस बार बोर्ड अगले पांच वर्षों के लिए प्रसारण अधिकार बेचकर 30000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करना चाहता है।

बीसीसीआई अगले पांच वर्षों के लिए संयुक्त आईपीएल मीडिया राइट्स के लिए बेस प्राइज 32,890 करोड़ रुपये रखा है। पांच साल पहले स्टार-डिज्नी ने बीसीसीआई को 16,347 करोड़ रुपये देकर अधिकार प्राप्त किया था, जो कि 100% की वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें : IPL Media Rights : मुकेश अंबानी की लग सकती है लॉटरी, आईपीएल मीडिया राइट्स की दौड़ से अमेजन बाहर!

संबंधित समाचार