सीतापुर: निर्माण कार्य में लगे मजदूर की डूबकर हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। स्टड बनाते समय मज़दूर की डूबकर मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब दस बजे ये हादसा शारदा नहर में तंबौर इलाके में बोधुआ गांव के बाहर हुआ। बताते हैं कि सकरन थाना क्षेत्र का पिपरी गांव निवासी 20 वर्षीय वीरेंद्र शारदा नदी पर स्टड बनाने का कार्य कर रहा था। यह कार्य बोधुआ, बरचता, …

सीतापुर। स्टड बनाते समय मज़दूर की डूबकर मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब दस बजे ये हादसा शारदा नहर में तंबौर इलाके में बोधुआ गांव के बाहर हुआ। बताते हैं कि सकरन थाना क्षेत्र का पिपरी गांव निवासी 20 वर्षीय वीरेंद्र शारदा नदी पर स्टड बनाने का कार्य कर रहा था।

यह कार्य बोधुआ, बरचता, बड़रिया तटबंध परियोजना के तहत चल रहा है। शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे वीरेंद्र सहित कई अन्य मजदूर बोरियों के सहारे इस कार्ड बनाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से मजदूर गहरे पानी में समा गया।

चीख-पुकार के बीच काम कर रहे मजदूर दौड़ पड़े आपाधापी के बीच किसी तरह उसे गहरे पानी से निकाला गया आनन-फानन में सीएससी तंबौर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने के बाद विभागीय आला अफसर और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले में जांच की जा रही है।

पढ़ें- बहराइच: श्रमिक की नदी में डूबने से हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

संबंधित समाचार