शीर्ष वरीय इगा स्वियातेक ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट से हटीं, जानिए क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बर्लिन। शीर्ष रैंकिंग की महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक (Iga Świątek) ने कंधे की समस्या के कारण अगले सप्ताह यहां होने वाले ग्रास (घसियाले) कोर्ट टूर्नामेंट से नाम वापस लेते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें विंबलडन से पहले आराम करने की जरूरत है। हाल ही में फ्रेंच ओपन के खिताब को दूसरी बार जीतने …

बर्लिन। शीर्ष रैंकिंग की महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक (Iga Świątek) ने कंधे की समस्या के कारण अगले सप्ताह यहां होने वाले ग्रास (घसियाले) कोर्ट टूर्नामेंट से नाम वापस लेते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें विंबलडन से पहले आराम करने की जरूरत है।

हाल ही में फ्रेंच ओपन के खिताब को दूसरी बार जीतने वाली स्वियातेक से पहले रैंकिंग में दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज एनेट कोंटावेइट और पाउला बडोसा के अलावा पूर्व नंबर एक नाओमी ओसाका भी टूर्नामेंट से हट गई है।

स्वियातेक ने ट्विटर पर लिखा कि वह ‘ वह बार-बार कंधे में परेशानी का सामना कर रही है’ और इसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से हटना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं विंबलडन के लिए तरोताजा होने और आराम पर ध्यान केंद्रित करूंगी।’’ यह 21 साल की खिलाड़ी लगातार 35 मैचों से अजेय है।

ये भी पढ़ें : युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगानानंदा ने जीता नार्वे शतरंज ओपन का खिताब

 

संबंधित समाचार