बहराइच: युवती का अपहरण कर आरोपी ने किया दुष्कर्म, अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का दो दिन पूर्व अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने अपहरण और …
बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का दो दिन पूर्व अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच तलाश शुरू की थी।
थानाध्यक्ष श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि बनकुरी भटपुरवा गांव निवासी शोभाराम पुत्र झगरू को उप निरीक्षक संतोष सिंह, विनय चौधरी, आसिफ अहमद की टीम ने रात में एक बजे छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पढ़ें-रामपुर: नशा सुंघाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर नौ लाख हड़पे
