मुरादाबाद : गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों का हाल जानेंगे महानिदेशक, डीबीटी पोर्टल पर अपलोड होगा डाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल गर्मी की छुट्टियों के बाद 16 जून से खुले जाएंगे। स्कूलों के खुलते ही शिक्षक सत्र को सहेजने में जुटेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के अलावा बेसिक शिक्षा निदेशालय व एससीईआरटी की टीम जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचेगी। इसको देखते हुए जिलों के …

मुरादाबाद,अमृत विचार। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल गर्मी की छुट्टियों के बाद 16 जून से खुले जाएंगे। स्कूलों के खुलते ही शिक्षक सत्र को सहेजने में जुटेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के अलावा बेसिक शिक्षा निदेशालय व एससीईआरटी की टीम जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचेगी। इसको देखते हुए जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर रोस्टर के अनुसार, सत्र का संयोजन करने का आदेश दिया है।

जारी पत्र के अनुसार, स्कूल में मध्याह्न भोजन योजना की नियमित व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, जिला स्तरीय टास्क फोर्स और ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स का निरीक्षण होगा। 16-20 जून तक प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय बैठक होगी। इसमें विद्यालय स्तर की तैयारी की समीक्षा होगी। वहीं 16 से 25 जून के बीच विकास खंड स्तर पर एकेडमिक रिसोर्स पर्सन की भी बैठक करने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने दस जून को आदेश जारी किया है। इसके अनुसार 16-30 जून तक शिक्षक संकुल की बैठक भी कराई जानी है।

यू डायस प्रपत्र पर स्कूल का सभी विवरण भरकर अपलोड करना होगा। हर हाल में इसे भरकर पोर्टल पर अपलोड करने के लिए निर्देश दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह का कहना है कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पत्र के अनुसार जिले में स्कूलों में सभी कार्य होंगे। इस सत्र में नामांकन बढ़ाने के लिए पूरा जोर दिया जा रहा है।

डीबीटी पोर्टल पर अपलोड होगा डाटा
स्कूलों में पंजीकृत छात्रों के अभिभावकों के खाते में यूनीफार्म, स्कूल बैग, जूता-मौजा, स्वेटर आदि खरीदने के लिए 1100 रुपये की धनराशि भेजी जानी है। इसके लिए बच्चों और उनके अभिभावकों का विवरण, आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता का विवरण डीबीटी पोर्टल पर अपलोड करना है।

 

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : शिविर लगाकर राहगीरों को पिलाया शीतल जल

संबंधित समाचार