अयोध्या: प्रचंड गर्मी में बिन बिजली से परेशान हुए शहरी, व्यवसाय पर भी पड़ रहा प्रभाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। प्रचंड गर्मी के बीच शनिवार को चौक विघुत उपकेंद्र से जुड़े इलाके में बिन बिजली लोग बिलबिलाते रहे। उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में सुबह से ही आपूर्ति बाधित रही। दोपहर बाद कुछ देर के लिए आई लेकिन फिर चली गई, जिसके चलते लोगों को एक पल भी चैन नहीं हासिल हो …

अमृत विचार, अयोध्या। प्रचंड गर्मी के बीच शनिवार को चौक विघुत उपकेंद्र से जुड़े इलाके में बिन बिजली लोग बिलबिलाते रहे। उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में सुबह से ही आपूर्ति बाधित रही। दोपहर बाद कुछ देर के लिए आई लेकिन फिर चली गई, जिसके चलते लोगों को एक पल भी चैन नहीं हासिल हो सका वही व्यवसाय भी प्रभावित रहा।

अभूतपूर्व बिजली कटौती के कारण चौतरफा हाहाकार मचा रहा। अधिकतर घरों में तो इनवर्टर तक जवाब दे गए। लोगों का घरों में बैठना तक मुश्किल हो गया। बच्चों और बुजुर्गों की तो स्थिति बेहद खराब रही।हवा भी नहीं चलने से कोई राहत नहीं मिल सकी।

शनिवार का पूरा दिन चौक विघुत उपकेंद्र से जुड़े रीडगंज, चौक, हैदरगंज, साहबगंज, तरंग रोड आदि इलाकों के लिए भारी रहा। सुबह आठ बजे आपूर्ति ठप हो गई जिसके चलते रोजमर्रा के काम तक लोग नहीं निपटा सके। पानी आपूर्ति का संकट अलग झेलना पड़ा। दोपहर दो बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हुई लेकिन उसके बाद साढ़े तीन बजे तक हर आधे मिनट पर ट्रिपिंग होती रही।

अचानक फिर सवा चार बजे इन इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। सब स्टेशन पर उपभोक्ता जानकारी के लिए फोन मिलाते रहे लेकिन लगातार बिजी जाता रहा। यहां तक कि अधिशासी अभियन्ता प्रथम तक को फोन मिलाया गया लेकिन रिंग टोन पर एक मुश्त समाधान योजना का गीत बजता रहा काल नहीं रिसीव हुई। बताया जाता है कि चौक उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में ट्रिपिंग और कटौती लगातार हो रही है जबकि अन्य क्षेत्र इससे अछूते हैं।

बिजली आपूर्ति ठप होने से बिजली से जुड़े व्यवसाय करने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि चौक स्थित विकास प्राधिकरण के कामर्शियल काम्प्लेक्स के पास जेसीबी से अंडरग्राउंड केबिल कटने से आपूर्ति बाधित हुई है। हालांकि घंटों बाद भी प्रभावित इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।

पढ़ें-भाजपा सरकार की लापरवाही से यूपी में विद्युत व्यवस्था हुई बेपटरी : अखिलेश यादव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा