सपा सांसद एसटी हसन बोले- देश में हिंसा के पीछे हो सकती है कोई महाशक्ति, वो नहीं चाहता भारत भी बने सुपरपावर
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद में जुमे की नमाज के बाद हुए उग्र प्रदर्शन के मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। अब तक 25 लोग की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। इस बीच मुरादाबाद के समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन हसन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुझे संदेह है कि कमजोर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद में जुमे की नमाज के बाद हुए उग्र प्रदर्शन के मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। अब तक 25 लोग की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। इस बीच मुरादाबाद के समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन हसन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुझे संदेह है कि कमजोर करने के लिए भारत की दो बड़ी आबादी के बीच संघर्ष पैदा किए जा रहे हैं। यह सुपरपावर में से कोई हो सकता है जो नहीं चाहता कि भारत महाशक्ति बने। हमारा पड़ोसी भी हो सकता है। क्या पाकिस्तान कश्मीर में ऐसा नहीं कर रहा है?
सांसद हसन ने कहा है कि, “पुलिस बेगुनाहों को गिरफ्तार न करे। जो लोग प्रदर्शन में शामिल थे और जिसने जितना किया है, उसे उतनी ही सजा मिले। जितनी धाराएं कानून बनती हैं, पुलिस उतनी की दफाओं का इस्तेमाल करे। लोगों पर बेवजह धाराएं लादकर उनका उत्पीड़न न किया जाए।”
आपको बता दें कि मुरादाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़कों पर उतर आई थी। उग्र भीड़ ने “नूपुर शर्मा को फांसी दो” के नारे लगाते हुए जामा मस्जिद चौराहे पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान नूपुर की तुलना आतंकवादी से करते हुए उनका सिर कलम करने के पोस्टर भी लहराए गए थे। भीड़ ने इसके बाद मुगलपुरा थाने का घेराव किया था। हालात पर काबू पाने की कोशिश में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद में जुमा के दिन बवाल करने वाले 25 उपद्रवी गिरफ्तार, 10 नामजद समेत 90 लोगों पर केस दर्ज
