शाहजहांपुर: उबरिया गांव में पहुंचा बाघ, बाल-बाल बचा मजदूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर/बंडा, अमृत विचार। बंडा क्षेत्र में घूम रहे बाघ ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। शनिवार को बाघ उबरिया गांव स्थित एक गन्ने में देखा गया जहां गन्ने के खेत में खरपतवार नाशक का छिड़काव कर रहे मजदूर पर हमले का प्रयास किया। शोर मचाते हुए मजदूर भागा, जिससे वह बाल-बाल बच …

शाहजहांपुर/बंडा, अमृत विचार। बंडा क्षेत्र में घूम रहे बाघ ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। शनिवार को बाघ उबरिया गांव स्थित एक गन्ने में देखा गया जहां गन्ने के खेत में खरपतवार नाशक का छिड़काव कर रहे मजदूर पर हमले का प्रयास किया। शोर मचाते हुए मजदूर भागा, जिससे वह बाल-बाल बच गया लेकिन खेत से बाहर आते ही दहशत में बेहोश हो गया।

बिराहिमपुर झंजरिया निवासी हरनेक सिंह का पड़ोसी गांव भगवंतनगर फत्तेपुर उर्फ उबरिया गांव में गन्ने का खेत है। शनिवार सुबह नौ बजे के करीब वह अपने मजदूर इसी गांव के निवासी विक्रम के साथ गन्ने के खेत में खरपतवार नाशक की स्प्रे करने के लिए गया था। मजदूर खरपतवार नाशक स्प्रे का टैंक पीठ पर लादकर जैसे ही गन्ने में स्प्रे करने के लिए कुछ ही दूर अंदर गया था कि उसे कुछ आहट मालूम हुई।

तभी गन्ने में बैठा बाघ ने गुर्राते हुए उस पर हमला करने का प्रयास किया परंतु सूझबूझ का परिचय देते हुए उसने स्प्रे की बौछार बाघ पर कर दी और शोर मचाते हुए बाहर भाग खड़ा हुआ। मजदूर बाघ के हमले से तो बाल-बाल बच गया परंतु गन्ने के बाहर आते ही दहशत में आ कर बेहोश हो गया। जोकि काफी समय के बाद होश में आया और उसने सारा वाक्या बताया। सूचना पाकर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठे हो गए और गन्ने के खेत को घेर लिया। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए, परंतु बाघ गन्ने से बाहर नहीं आया।

वन अधिकारी कर रहे अनदेखी
बाघ 24 मई को धर्मापुर में आसिफ, तालिब समेत तीन लोगों पर पहले ही हमला कर चुका है। आए दिन कहीं ना कहीं अपनी उपस्थिति दर्शाता है। एक पालतू कुत्ते को भी अपना शिकार बना चुका है। यहां तक कि रात के समय सड़क पार करते हुए एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुका है। जिसमें उसके साथ एक शावक भी नजर आता है। इसके बावजूद भी वन विभाग के कर्मचारियों को बाघ की उपस्थिति नजर नहीं आती है। और जिम्मेदार उसके जंगल में भाग जाने की बात कहते हैं।

इसे भी पढ़ें- शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाई जा रही अमर शहीद बिस्मिल की जयंती

संबंधित समाचार