पीलीभीत: जेल से धमकी देने के मामले में गंगवार साहब के नाम पर फंसा पेंच!
अमृत विचार, पीलीभीत। जेल से कॉल कर कैदी द्वारा अधिवक्ता को धमकी देने का मामला अब गंगवार साहब के नाम पर आकर फंस गया है। वायरल की गई कॉल रिकॉर्डिंग में लिए जा रहे इस शब्द के बार-बार इस्तेमाल को लेकर पुलिस ने पूछा और फिर जब माननीय की ओर इशारा पहुंचा तो शिकायतकर्ता को …
अमृत विचार, पीलीभीत। जेल से कॉल कर कैदी द्वारा अधिवक्ता को धमकी देने का मामला अब गंगवार साहब के नाम पर आकर फंस गया है। वायरल की गई कॉल रिकॉर्डिंग में लिए जा रहे इस शब्द के बार-बार इस्तेमाल को लेकर पुलिस ने पूछा और फिर जब माननीय की ओर इशारा पहुंचा तो शिकायतकर्ता को इस नाम का कोई व्यक्ति तलाश कर लाने की बात कह दी गई है। मगर उसके बाद दोबारा जांच को गति देने के लिए बयान तक नहीं लिए गए।
बीते दिनों बीसलपुर के अधिवक्ता प्रदीप कुमार ने एसपी से शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि बीसलपुर के एक दबंग से उसकी पुरानी रंजिश है। इसी के चलते उसे जेल में बंद कैदी कनाकोर गांव निवासी हरवंश के द्वार कॉल कर मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में जेल अधीक्षक का बस्ती तबादला हो चुका है।
बंदी के खिलाफ एक मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया गया था। जिसकी जांच सुस्त गति से चल रही है। धमकी देने वाली कॉल रिकॉर्डिंग में बार-बार गंगवार साहब का नाम लिया जा रहा था। ऐसे में पुलिस ने शिकायतकर्ता को बुलाकर सवाल किए तो माननीय की ओर इशारा पहुंच गया। फिर पुलिस ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अधिवक्ता की मानें तो उसके अभी तक बयान तक दर्ज नहीं किए गए हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर किन गंगवार साहब की बात कही जा रही है।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत में राजस्थान पुलिस का छापा, मचा हड़कंप
