गोंडा की नगर पालिका परिषद चेयरमैन समेत छह पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा । नगर पालिका परिषद गोंडा की चेयरमैन उज्मा राशिद ने अपने फेसबुक एकाउंट से एक टिप्पणी की, जबाब में फालो करते हुए परसपुर के कवि रामलखन यज्ञसैनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किया था। शनिवार को रामलखन यज्ञसैनी सब्जी खरीदने आये थे कि उन्हें एक समुदाय विशेष के लोगों ने घेर लिया मौके पर …

गोंडा । नगर पालिका परिषद गोंडा की चेयरमैन उज्मा राशिद ने अपने फेसबुक एकाउंट से एक टिप्पणी की, जबाब में फालो करते हुए परसपुर के कवि रामलखन यज्ञसैनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किया था। शनिवार को रामलखन यज्ञसैनी सब्जी खरीदने आये थे कि उन्हें एक समुदाय विशेष के लोगों ने घेर लिया मौके पर पहुंचे दारोगा संजीव के पहुंचने पर जान बची।

रामलखन यज्ञसैनी की तहरीर पर पुलिस ने गोंडा की चेयरमैन उज्मा राशिद समेत छह नामजद व तीन सौ अन्य तथा दूसरे पक्ष के शेरमोहम्मद राइनी की तहरीर पर रामलखन यज्ञसैनी के विरुद्ध मुकदमा किया है ।पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

नगर पंचायत में सब्जी आढत का कार्य करने वाले शेरमोहम्मद राइनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि कवि रामलखन यज्ञसैनी ने धार्मिक टिप्पणी की है। इनकी तहरीर पर पुलिस ने रामलखन यज्ञसैनी के विरुद्ध मुकदमा किया है। वहीं कवि रामलखन यज्ञसैनी ने तहरीर देकर कहा कि गोंडा नगरपालिका की चेयरमैन उज्मा राशिद ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी।

जिसके जबाब में उसने भी एक टिप्पणी की।शनिवार को वह सब्जी मंडी सब्जी खरीदने आया था कि समुदाय विशेष के द्वारा उसे जान से मार देने की नीयत से हसिया, बांका, डंडा आदि लेकर घेर लिया और सलीम, नाजीर, रहमतुल्लाह, राशिद, सैय्यद अली, व कलीम आदि मारापीटा।

मौके पर दारोगा संजीव के पहुंचने पर उसकी जान बची। पुलिस ने गोंडा नगर पालिका चेयरमैन उज्मा राशिद समेत छह नामजद आरोपितों समेत तीन सौ अन्य लोगों पर मुकदमा किया है। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार करके कस्बे में पुलिस की गश्त बढा दी गई है।

पढ़ें-गोंडा: हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान गिरफ्तार, 24 आपराधिक मामलों में दर्ज है मुकदमा

संबंधित समाचार