पीलीभीत: सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास मूल मंत्र को किया साकार
अमृत विचार, पीलीभीत। केंद्र सरकार के सफल आठ साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा सुशासन, गरीब कल्याण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत सरकार की उपलब्धियां बताई जा रही है। इसी के तहत शनिवार को अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम जिला कार्यालय में हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के …
अमृत विचार, पीलीभीत। केंद्र सरकार के सफल आठ साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा सुशासन, गरीब कल्याण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत सरकार की उपलब्धियां बताई जा रही है। इसी के तहत शनिवार को अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम जिला कार्यालय में हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए।
बतौर मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अरशद अल्वी पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने की। मुख्य अतिथि ने अल्पसंख्यक समाज के लोगों से संवाद करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र को साकार किया जा रहा है।
अल्पसंख्यक समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ाने का कार्य पार्टी कर रही है। इसी तरह से काम करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की गई। जिला संयोजक परगट सिंह ने आए हुए सभी अतिथि एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे कार्यक्रम का समापन प्रदेश मंत्री फराह नाज़ ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री दिनेश पटेल, अकलीम मलिक, ब्लॉक प्रमुख अमरिया श्याम सिंह, शकील अहमद, जसपाल सिंह, प्रकाश सिंह, आदि मौजूद थे।
इसी के साथ एक अन्य कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां अर्जित करने वाले लोगों का सम्मान किया गया। सर्वप्रथम पार्टी के संस्थापक पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्ता नंद रहे। खेल,चिकित्सा, शिक्षक एवं समाज में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे व्यक्तियों के साथ संवाद करते हुए सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा, स्वतंत्र देवल आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: जेल से धमकी देने के मामले में गंगवार साहब के नाम पर फंसा पेंच!
