बरेली: बसें नहीं मिलने से यात्रियों को हुई समस्या, धूप में खड़े होकर करना पड़ा इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रामपुर में होने वाले उपचुनाव में रोडवेज की बसें जाने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुराने और सेटेलाइट बस अड्डे पर वाहन नहीं मिलने से यात्री धूप में खड़े होकर इंतजार करते रहे। वहीं अधिकारी लगातार प्रर्याप्त संख्या में बसें होने का दावा कर रहे हैं। अधिकारियों का यह दावा खोखला …

बरेली, अमृत विचार। रामपुर में होने वाले उपचुनाव में रोडवेज की बसें जाने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुराने और सेटेलाइट बस अड्डे पर वाहन नहीं मिलने से यात्री धूप में खड़े होकर इंतजार करते रहे। वहीं अधिकारी लगातार प्रर्याप्त संख्या में बसें होने का दावा कर रहे हैं। अधिकारियों का यह दावा खोखला साबित होता दिख रहा है।

रामपुर में 23 जून को उपचुनाव होना है। इसके लिए अब तक मंडल से बरेली डिपो की 25, रुहेलखंड डिपो की 30 और पीलीभीत डिपो की पांच बसें समेत कुल 60 बसें चुनाव ड्यूटी में भेजी जा चुकी हैं। इसका असर बरेली बस अड्डे पर साफ देखने को मिला। बसों की कमी से शनिवार को पुराने रोडवेज बस अड्डे पर प्लेटफार्म खाली थे।

यात्री दिल्ली, संभल, अमरोहा और मेरठ, आगरा और लखनऊ की बसों का इंतजार करते दिखे। कई घंटे इंतजार के बाद बसें आईं तो सीट के लिए यात्री मारामारी करते दिखे। इस मामले में एआरएम आरबी यादव ने बताया कि सभी रूटों पर पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों की संख्या अधिक होने पर बसों के फेरे भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: 16 जून से स्कूल खोलने की तैयारियां शुरू

 

संबंधित समाचार