पीलीभीत: दीवार निर्माण को लेकर विवाद, मां-बेटे को पीटा
अमृत विचार, पीलीभीत। दीवार निर्माण का विरोध करने के बाद एक गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने हमलावर होकर मां-बेट की पिटाई कर दी। शोर पर जमा हुए ग्रामीणों ने बीच बचाव कराया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के मिसराइन गौटिया …
अमृत विचार, पीलीभीत। दीवार निर्माण का विरोध करने के बाद एक गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने हमलावर होकर मां-बेट की पिटाई कर दी। शोर पर जमा हुए ग्रामीणों ने बीच बचाव कराया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के मिसराइन गौटिया गांव निवासी उर्मिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति मोतीराम की मौत हो चुकी है।शनिवार को सुबह आठ बजे वह घर पर दीवार बनवा रही थी। इसी बीच पड़ोस के गेंदालाल, बालकराम, हीराकली, नेमचंद ने आकर काम रुकवाना शुरू कर दिया। गाली गलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया तो सभी ने एक राय होकर हमला बोल दिया। लाठी डंडे से पीड़िता की पिटाई कर दी।
शोर सुनकर जब बेटा दीपक बचाने आया तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच बचाव कराया। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच करा रहे हैं। उधर, टनकपुर हाईवे पर नकटादाना चौराहा के पास शुक्रवार देर शाम दो कारों की टक्कर के बाद मारपीट हो गई।
एक पक्ष ने रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार में टक्कर मारने का आरोप लगाया। हंगामा होने पर भीड़ जमा हो गई।इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची एक युवक को हिरासत में ले लिया। मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: दस लाख और कार न मिलने पर पति ने दे दिया तीन तलाक
