बरेली: इज्जतनगर पुलिस ने दो गौ तस्करों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुम्हरा गांव नकटिया नदी के पास से दो गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। थाना इज्जतनगर में कुछ समय पहले दो गोतस्करों शायर खां पुत्र छोटे खां निवासी मेवा सर्फापुर थाना फरीदपुर व शाकिर पुत्र अनीस कुरैशी निवासी एजाज नगर …

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुम्हरा गांव नकटिया नदी के पास से दो गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। थाना इज्जतनगर में कुछ समय पहले दो गोतस्करों शायर खां पुत्र छोटे खां निवासी मेवा सर्फापुर थाना फरीदपुर व शाकिर पुत्र अनीस कुरैशी निवासी एजाज नगर गौटिया बारादरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे।

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली की दोनों आरोपी कुम्हरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर नकटिया नदी के पास देखे गए हैं। इज्जतनगर थाना प्रभारी संजय धीर के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर शाकिर व शायर खां को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पुलिस को इनके पास से दो चाकू बरामद हुए हैं।

शायर खां के खिलाफ थाना इज्जतनगर में गौवध निवारण अधिनियम समेत धोखाधड़ी आदि के दो मुकदमे और शाकिर के खिलाफ थाना इज्जतनगर में गोवध निवारण अधिनियम के दो मुकदमे व नाबालिग को बहला-फुसला कर भगाकर ले जाने के आरोप में थाना बारादरी में एक मुकदमा पंजीकृत है।

ये भी पढ़ें- बरेली: जिले में दूर होगी डॉक्टरों की कमी, 15 जून को डीएम की अध्यक्षता में होगा साक्षात्कार

 

संबंधित समाचार