बरेली: जोनल स्टेट बास्केटबॉल जूनियर चैंपियनशिप में बरेली टीम को मिला रजत पदक
बरेली, अमृत विचार। बिजनौर बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित जोनल स्टेट बास्केटबॉल जूनियर चैम्पियनशिप में बरेली की बालक वर्ग की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक प्राप्त किया। फाइनल मुकाबले में मुरादाबाद की टीम ने बरेली को एक प्वाइंट से हराकर मैच अपने नाम किया। फाइनल स्कोर 33-32 रहा। फाइनल …
बरेली, अमृत विचार। बिजनौर बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित जोनल स्टेट बास्केटबॉल जूनियर चैम्पियनशिप में बरेली की बालक वर्ग की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक प्राप्त किया। फाइनल मुकाबले में मुरादाबाद की टीम ने बरेली को एक प्वाइंट से हराकर मैच अपने नाम किया। फाइनल स्कोर 33-32 रहा। फाइनल मैच में विपुल ने 16 अंक, युग सहगल ने छह अंक, यासर शमीम ने सात अंक हासिल किए।
रजत पदक जीतने पर बरेली टीम को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सचिव सीएम खान, उपक्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, डेविड मेसन, मो. कमर, अजय कश्यप, पंकज सिंह, संजय सिंह, प्रशांत, सुरेश, टीम कोच विवेक गंगवार, बालिका टीम कोच मीनाक्षी यादव और कोच सोनू क्षेत्रीय समेत अन्य लोगों ने बधाई दी।
ये भी पढ़ें- बरेली: इज्जतनगर पुलिस ने दो गौ तस्करों को किया गिरफ्तार
