हिंसा हल नहीं, विभाजनकारी मानसिकता से रहें सावधान: डॉ. मोइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देश में शांति और सद्भाव को बनाये रखने की सख्त जरूरत है। धार्मिक आस्था के मामले में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं को एक साथ बैठने के साथ बड़े स्तर पर कार्यक्रम चलाने होंगे। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया शीघ्र ही इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर रणनीति बनाएगा। बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मोइन …

लखनऊ। देश में शांति और सद्भाव को बनाये रखने की सख्त जरूरत है। धार्मिक आस्था के मामले में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं को एक साथ बैठने के साथ बड़े स्तर पर कार्यक्रम चलाने होंगे। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया शीघ्र ही इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर रणनीति बनाएगा।

बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मोइन अहमद ने यह बात कही है। डॉ. मोइन ने कहा भाजपा नेतृत्व ने देर से सही नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल के खिलाफ कार्रवाई की है। अब गृह मंत्रालय दोनों की धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में गिरफ्तारी सुनिश्चित करे।

हिंसा को उचित नही ठहराया जा सकता किंतु जो कुछ भी हुआ उसके पीछे पूरी तरह से नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल जैसे मानसिक रूप से विकृत लोग हैं जो दूसरे की भावनाओ को भड़काने का कृत्य कर माहौल खराब करते हैं। लोगों को ऐसी विभाजनकारी मानसिकता से सावधान रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:-हिंसा के बाद एक्शन में योगी सरकार, पुलिस ने अबतक 255 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, लगाया जाएगा गैंगस्टर एक्ट

संबंधित समाचार