लखनऊ: हाईकोर्ट के पास ट्रांसफार्मर में घुसी तेज रफ्तार रोडवेज बस, बाल-बाल बचे यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सरकार बसों की खस्ताहाल सड़कों पर मुसाफिरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। शनिवार को विभूतिखंड कोतवाली क्षेत्र में हाईकोर्ट के समीप स्टेयरिंग फेल होने के कारण सरकारी बस (यूपी 77 एएन 2688) अनियंत्रित होकर एक खड़ी कार को टक्कर मारते हुए ट्रांसफार्मर में घुस गई, जिस समय हादसा हुआ बस की रफ्तार …

लखनऊ। सरकार बसों की खस्ताहाल सड़कों पर मुसाफिरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। शनिवार को विभूतिखंड कोतवाली क्षेत्र में हाईकोर्ट के समीप स्टेयरिंग फेल होने के कारण सरकारी बस (यूपी 77 एएन 2688) अनियंत्रित होकर एक खड़ी कार को टक्कर मारते हुए ट्रांसफार्मर में घुस गई, जिस समय हादसा हुआ बस की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे बताई जा रही है।

गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई सवार नहीं था। साथ ही बस में सवार यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बस के यात्रियों को सकुशल उतार लिया गया। हालांकि खलासी को चोटें आई हैं। हादसे के समय बस में सवार 42 यात्री बाल-बाल बच गए।

हादसे के समय गुल थी बिजली

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस समय हादसा हुआ बस की रफ्तार तेज थी। गनीमत रही कि जब बस ट्रांसफार्मर से टकराई उस समय बिजली नहीं थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि पिछले दिनों सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली क्षेत्र में चलती बस में आग लग गई थी। हालांकि हादसे में किसी की जान नहीं गई थी।

मामले की जानकारी देते हुए विभूतिखंड कोतवाली प्रभारी डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि शनिवार देर शाम गोरखपुर से आ रही सरकारी बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। अनियंत्रित बस ने हाईकोर्ट के समीप एक कार को टक्कर मारी और इसके बाद समीप में लगे एक बिजली टांसफार्मर और बिजली खंभे में जाकर भिड़ गई। गनीमत थी कि ट्रांसफॉर्मर का करंट बस में नहीं उतरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घटना के बाद सभी यात्रियों को उतारकर दूसरी बस से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें:-रामपुर : रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में दंपति घायल, 45 यात्री बाल-बाल बचे

संबंधित समाचार