संजय राउत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- ’48 घंटे के लिए ईडी हमारे हाथ में दे दीजिए देवेंद्र फडणवीस भी शिवसेना को करेंगे वोट’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि, 48 घंटे के लिए ईडी हमारे हाथ में देकर देखिए देवेंद्र फडणवीस  भी शिवसेना को वोट करेंगे। दरअसल, संजय राउत केंद्र सरकार पर ईडी के …

मुंबई। शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि, 48 घंटे के लिए ईडी हमारे हाथ में देकर देखिए देवेंद्र फडणवीस  भी शिवसेना को वोट करेंगे। दरअसल, संजय राउत केंद्र सरकार पर ईडी के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए हर बार कहते हैं कि शिवसेना उनसे डरती नहीं है।

बता दें इससे पहले राउत ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, पूरे देश में केंद्रीय जांच एजेंसी की टाईमिंग हमें पता है। जहां कहीं भी चुनाव होने वाला होता है या जब किसी राज्य सरकार में अस्थिरता पैदा करनी हो तो ईडी और सीबीआई को भेजा जाता है लेकिन महाराष्ट्र न झुकेगा न शिवसेना डरेगी।

ये भी पढ़ें- पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा की मुश्किलें और बढ़ीं, अब बंगाल में भी केस दर्ज

 

 

 

संबंधित समाचार