बहराइच: रंजिश में ग्रामीण के मकान में लगाई आग, हजारों का नुकसान
अमृत विचार, बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी समैसा निवासी ग्रामीण के मकान में रंजिश में आग लगा दी। आग लगने से ग्रामीण के मकान में हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी समैसा निवासी सुरेश पुत्र मूलचंद शनिवार रात को …
अमृत विचार, बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी समैसा निवासी ग्रामीण के मकान में रंजिश में आग लगा दी। आग लगने से ग्रामीण के मकान में हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी समैसा निवासी सुरेश पुत्र मूलचंद शनिवार रात को खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी मकान में आग लग गई। मकान में रखी नकदी, कपड़ा और बर्तन समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सुरेश कुमार ने गांव निवासी मुंशीलाल पर रंजिश में मकान में आग लगाने की तहरीर थाने में दी है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें-उन्नाव: आग लगने पर क्या करें और कैसे बुझाएं आग?, दी गई ट्रेनिंग
