फतेहपुर: जिलाधिकारी की बीमार हुई गाय तो देखभाल के लिये लगाई गई 7 डॉक्टरों की टीम, आदेश हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के जिले के जिलाधिकारी आवास में गाय के इलाज के लिए 7 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की ओर से जारी एक सरकारी आदेश अब वॉट्सएप ग्रुप में वायरल हो गया है, जिसके बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया। जब इस बारे में अपर मुख्य …

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के जिले के जिलाधिकारी आवास में गाय के इलाज के लिए 7 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की ओर से जारी एक सरकारी आदेश अब वॉट्सएप ग्रुप में वायरल हो गया है, जिसके बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया।

जब इस बारे में अपर मुख्य पशुधिकारी से बात की गई तो उनका कहना है कि आदेश तो जारी किया है, लेकिन किसी सरकारी कर्मचारी ने इस लेटर को शरारतपूर्ण ढंग से वायरल कर दिया है।

संबंधित समाचार