बहराइच: जिले में 105 अमृत सरोवरों का चल रहा निर्माण, तीसरे चरण में भी बढ़ेगी संख्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के सभी विकास खंडों में 15/15 और अमृत सरोवरों का निर्माण होगा। इसके लिए विकास खंड में खंड विकास अधिकारियों को शासनादेश का पत्र भेज दिया गया है। वहीं जिले में अभी 105 अमृत सरोवरों का निर्माण चल रहा है। लगभग दो माह में काम पूरा होने की उम्मीद है। प्रदेश …

अमृत विचार, बहराइच। जिले के सभी विकास खंडों में 15/15 और अमृत सरोवरों का निर्माण होगा। इसके लिए विकास खंड में खंड विकास अधिकारियों को शासनादेश का पत्र भेज दिया गया है। वहीं जिले में अभी 105 अमृत सरोवरों का निर्माण चल रहा है। लगभग दो माह में काम पूरा होने की उम्मीद है।

प्रदेश सरकार की ओर से पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षित करने के लिए अमृत सरोवर का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उसी के तहत ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य चल रहा है। उपायुक्त स्वत: रोजगार केडी गोस्वामी ने बताया कि जनपद में पहले चरण में 75 अमृत सरोवर का निर्माण चल रहा था। जिसकी संख्या अब 105 हो गई है।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में सभी विकास खंड में 15/15 अमृत सरोवर का निर्माण शुरू होगा। इसका पत्र संबंधित विकास खंड के खंड विकास अधिकारियों को भेजकर ग्राम पंचायत को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसी माह में अन्य ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी अमृत सरोवर का निर्माण मनरेगा मजदूरों से कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि गांव में सरोवर के बनने से बारिश का पानी संरक्षित किया जा सकेगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।

तीसरे चरण में भी बढ़ेगी संख्या

उपायुक्त स्वत: रोजगार केडी गोस्वामी ने बताया कि तीसरे चरण में भी इनकी संख्या बढ़ेगी। तीसरे चरण में प्रत्येक विकास खंड से एक एक और ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण शुरू होगा।

निर्माण के आधार पर लगता है बजट

उपायुक्त ने बताया कि एक अमृत सरोवर निर्माण पर 10 लाख रुपए खर्चा आएगा। लेकिन आयतन के हिसाब से इसका खर्च 25 लाख रुपए तक भी जा सकता है। ऐसे में बजट का निर्धारण नहीं है।

पढ़ें-अयोध्या: भूमि पूजन तक ही सिमटी अमृत सरोवर योजना, एक का भी नहीं बना स्टीमेट

संबंधित समाचार