मुरादाबाद: 16 जून तक झेलनी पड़ेगी गर्मी, इसके बाद थोड़ी राहत के आसार
मुरादाबाद, अमृत विचार। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी गर्मी का सितम झेलने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। इस क्षेत्र में 16 जून के बाद प्री मानसून शाँवर थोड़ी राहत दे सकते हैं लेकिन मानसून 23 जून या इसके बाद ही सक्रिय होगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश व दिल्ली में 19-20 से मानसून दे सकता …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी गर्मी का सितम झेलने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। इस क्षेत्र में 16 जून के बाद प्री मानसून शाँवर थोड़ी राहत दे सकते हैं लेकिन मानसून 23 जून या इसके बाद ही सक्रिय होगा।
- पूर्वी उत्तर प्रदेश व दिल्ली में 19-20 से मानसून दे सकता है दस्तक
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 तक मानसून हो सकता है मेहरबान
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के प्रोफेसर एंड हेड डा.आरके सिंह का कहना है कि 11-12 जून को हवा का दबाव एक मिलीमीटर बना है। लेकिन इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में कोई राहत नहीं है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के निचले हिस्से में और दिल्ली क्षेत्र में 19-20 जून से मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून की मेहरबानी की लिए कम से कम 23 जून की प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।
डॉ.आरके सिंह कहते हैं कि मानसून की गति इसी तरह बनी रही तो बिहार के निचले हिस्से और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19-20 जून से यह सक्रिय हो सकेगा लेकिन पूरा जोर 22 जून के बाद ही पकड़ेगा तभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्सों मुरादाबाद और अन्य जिलों में इससे राहत मिलेगी। वह कहते हैं कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर निम्न हवा का दबाव तैयार हो रहा है। इसे देखते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में 15 जून के बाद बादल के साथ हवा के झोंके से राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा: 28 केंद्रों ओर चल रही पीसीएस परीक्षा, डीएम ने लिया जायजा
