मुरादाबाद : राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला 13 जून को
मुरादाबाद,अमृत विचार। कांठ रोड स्थित राजकीय आईटीआई 13 जून को रोजगार मेला लगेगा। इसमें विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगारों का साक्षात्कार लेंगे। सहायक निदेशक कमल किशोर ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में जनपद के पंजीकृत बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आईटीआई कांठ …
मुरादाबाद,अमृत विचार। कांठ रोड स्थित राजकीय आईटीआई 13 जून को रोजगार मेला लगेगा। इसमें विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगारों का साक्षात्कार लेंगे।
सहायक निदेशक कमल किशोर ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में जनपद के पंजीकृत बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आईटीआई कांठ रोड में 13 जून को किया जा रहा है। इसमें कई कम्पनी प्रतिभाग कर रही है। जिसमें विभिन्न पदों के लिए नाॅन टेक्निकल शैक्षिक योग्यता रखने वाले सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को नौकरी का अवसर मिलेगा।
कम्पनियों के प्रतिनिधि इस दिन कार्यालय परिसर में उपस्थित पंजीकृत बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेंगे। जिन बेरोजगार अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना पंजीयन सेवायोजन पोर्टल पर नही कराया है वह तत्काल करा लें। इसके बाद अपनी यूजर आईडी एवं पासवर्ड का प्रयोग कर आवेदन करने के बाद रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: 16 जून तक झेलनी पड़ेगी गर्मी, इसके बाद थोड़ी राहत के आसार
