आगरा : पैसे लेकर कोख में भ्रूण हत्या की सेटिंग का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग कर रहा जांच की बात
आगरा। जनपद में भ्रूण हत्या की सेटिंग का एक मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स निजी अस्पताल के कर्मचारी से गर्भपात की सेटिंग करता हुआ देखा जा रहा है। यह सबकुछ स्वास्थ्य विभाग द्वारा भ्रूण हत्या रोकने को …
आगरा। जनपद में भ्रूण हत्या की सेटिंग का एक मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स निजी अस्पताल के कर्मचारी से गर्भपात की सेटिंग करता हुआ देखा जा रहा है।
यह सबकुछ स्वास्थ्य विभाग द्वारा भ्रूण हत्या रोकने को लेकर चलाये जा रहे अभियान के बाद भी चल रहा है। सीएमओ जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
सोशल मीडिया व अन्य मीडिया में आये समाचार की माने तो वायरल हो रहे वीडियो में कर्मचारी पैसे की मांग करता है। जिस पर मरीज का तीमारदार काम होने के बाद पैसे देने की बात कहता है।
दरअसल,बिगत कुछ समय पहले स्वास्थ्य विभाग ने प्रिया हॉस्पिटल में लिंग परीक्षण और भ्रूण हत्या का मामला सामने आने के बाद अभियान चलाया था । निजी अस्पतालों के खिलाफ चलाये गये अभियान के बाद कुछ बदलाव नजर नहीं आ रहा है।
ताजा मामला यमुना पार के अमरकुंज में संचालित एक निजी अस्पताल में गर्भपात का वीडियो सामने आ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुरू किये गये अभियान के तहत कुछ निजी अस्पतालों का डाटा तैयार किया गया था, जिससे उन अस्पतालों पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा भ्रूण की जानकारी व उनकी हत्या में शामिल संस्था अथवा शख्स की जानकारी देने वालो को इनाम देने की बात भी की जा रही थी।
यह भी पढ़ें : बाराबंकी: बेटी के जन्म पर बांटी मिठाई, कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुत्सित बुराई को हटाने का दिया संदेश
