राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों से चर्चा करेगी भाजपा, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बीजेपी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एनडीए और यूपीए के सभी दलों से विचार विमर्श करने के लिए अधिकृत किया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी प्रेस रिलीज …

नई दिल्ली। बीजेपी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एनडीए और यूपीए के सभी दलों से विचार विमर्श करने के लिए अधिकृत किया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विचार-विमर्श के लिए अधिकृत किया है। वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के सभी घटक दलों के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय के साथ भी विचार विमर्श करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शीघ्र ही विचार-विमर्श की प्रक्रिया को शुरू करेंगे।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, कोविड से जुड़ी दिक्कतों के चलते गंगाराम अस्पताल में हुईं भर्ती

संबंधित समाचार