गोरखपुर: फर्जी दस्तावेज तैयार कर वाहनों को नेपाल बेचने वाले तीन गिरफ्तार, दो चार पहिया वाहन समेत आठ बाइक बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गुलरिहा पुलिस ने स्वाट टीम की मदद से चोरी की दो चार पहिया और आठ मोटर साइकिल के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जो आरटीओ की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार कर गोरखपुर सहित नेपाल में वाहनों को बेचने का कार्य करते हैं। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने पुलिस लाइन सभागार …

गोरखपुर। गुलरिहा पुलिस ने स्वाट टीम की मदद से चोरी की दो चार पहिया और आठ मोटर साइकिल के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जो आरटीओ की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार कर गोरखपुर सहित नेपाल में वाहनों को बेचने का कार्य करते हैं।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि शातिर वाहन चोर मोहम्मद इमरान पुत्र कलीमुल्लाह निवासी बढईपुरवा थाना निचलौल जनपद महराजगंज, अरविन्द पाण्डेय पुत्र शैलेन्द्र पाण्डेय निवासी मंसुरगंज थाना कप्तानगंज कुशीनगर, अफजल पुत्र अमीरुल्लाह निवासी कृष्णानगर कस्बा निचलौल थाना निचलौल जनपद महराजगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया।

यह वाहन चोर नेपाल बार्डर निचलौल कस्बा मे पूर्वांचल बाईक कार बाजार के नाम से कार बाजार की दुकान खोले है।चोरी की गाड़ियो को खरीद कर उनका कागजात बनाकर आधे दाम पर नेपाल या यूपी मे बेच देते है।बताया कि चोरी की गाड़ियों को 5-6 माह पहले से राजन गुप्ता पुत्र जमुना गुप्ता निवासी भुजहना थाना सिन्दुरिया व मिथलेश मिश्रा निवासी किशुनपुर थाना ठुठीबारी लाकर बेचते हैं। जिनके ऊपर थाना गुलरिहा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़ : फर्जी दस्तावेजों की मदद से चुने गये प्रधान का चुनाव हुआ निरस्त

संबंधित समाचार