रामपुर: रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। 27 वर्षीय मजदूर का क्षत-विक्षत शव पिपलिया महतो स्थित रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक पिछले कई दिन से घर से लापता था। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर का रहने वाला 27 वर्षीय बब्लू कश्यप …

रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। 27 वर्षीय मजदूर का क्षत-विक्षत शव पिपलिया महतो स्थित रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक पिछले कई दिन से घर से लापता था। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर का रहने वाला 27 वर्षीय बब्लू कश्यप मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार को उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में तहसील क्षेत्र के पिपलिया अहला गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंचे कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरजीत सिंह ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों से हुई। परिजनों के मुताबिक मृतक बब्लू अपने घर से एक दिन पूर्व बिना बताए कही लापता हो गया था। दोपहर में पुलिस द्वारा मिली सूचना के आधार पर उसके शव की जानकारी मिली।

ये भी पढ़ें:- प्रयागराज हिंसा : आरोपित जावेद मोहम्मद के घर पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल

संबंधित समाचार